Widow B.Ed Scheme Rajasthan 2025: विधवा बहनों को फ्री में B.Ed करने का मिल रहा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

Widow B.Ed Scheme Rajasthan 2025: राजस्थान राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। राज्य सरकार विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क B.Ed करने का अवसर प्रदान करती है। इसलिए राज्य सरकार Widow B.Ed Scheme को प्रारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत विधवा या परित्यक्ता महिलाओं द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन लेने पर उन्हें 17880 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Widow B.Ed Scheme Rajasthan 2025

योजना का नाम : Widow B.Ed Scheme Rajasthan
लाभार्थी : विधवा या परित्यक्ता महिला, जो शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में दाखिला लेती है।
आवेदन का मोड : ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट : hte.rajasthan.gov.in

Benefits Of Widow B.Ed Scheme Rajasthan

राजस्थान राज्य सरकार विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को अनेक प्रकार की सुविधाएँ एवं लाभ प्रदान करती है। विधवा B.Ed योजना के अंतर्गत महिला को क्या लाभ मिलता है :-

  1. विधवा महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना।
  2. इस योजना के अंतर्गत कम उम्र में विधवा होने वाली महिला को लाभ मिलेगा।
  3. जिन महिलाओं को शादी के बाद उनके पति द्वारा छोड़ दिया गया है, वे भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  4. इस योजना में विधवा या परित्यक्ता महिला द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण कोर्स में एडमिशन लेने पर सरकार द्वारा सहायता राशि सीधा महिला के खाते में भेजी जाएगी।
  5. महिला को B.Ed कोर्स करने के लिए 17880 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Eligibility For Widow B.Ed Scheme Rajasthan

  1. आवेदक राजस्थान राज्य की निवासी हो।
  2. केवल B.Ed शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स के लिए ही लाभ मिलेगा।
  3. आवेदक का किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संस्थान में बी.एड. कार्यक्रम में एडमिशन होना अनिवार्य है।
  4. महिला अभ्यर्थी विधवा या परित्यक्ता होना चाहिए।
  5. जिन महिलाओं ने पहले B.Ed पूर्ण कर ली है। वे इस योजना के लिए अपात्र होंगी।
  6. आवेदक राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।
  7. आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम हो।
  8. आवेदक का बैंक अकाउंट उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Documents Required for Rajasthan Widow B.Ed Scheme

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. मूल निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. बैंक पासबुक की कॉपी
  5. तलाक / पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  6. शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट
  7. पाठ्यक्रम की शुल्क रसीद
  8. जन आधार कार्ड
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. मोबाईल नंबर व ईमेल आईडी

Read More: MP Rojgar Panjiyan Online Form 2025: बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार ने चलाई नई योजना, ऐसे करें अप्लाई

How To Apply For Rajasthan Widow B.Ed Scheme 2025

पात्र विधवा या परित्यक्ता महिला अभ्यर्थी राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाकर Online Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी SSO I’d से register करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

My Name Is Varun Sharma. I Am Working As Entertainment Writer At Bolly Blast. I Have 3 Years Of Experience In This Industry.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment